गुड़गांव, अक्टूबर 17 -- दुर्गा पूजा को सामाजिक सद्भाव का माध्यम बताया Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त माध्यम है। भारत की लगभग पांच हजार वर्ष पुरानी सभ्यता की निरंतरता का प्रमुख आधार इसकी आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक परंपराएं हैं। राज्यपाल शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-37डी स्थित आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में संबोधित कर रहे थे। सकान्हा फार्म में सार्वजनिक मिलन उत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट के दुर्गा पूजा समारोह में राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि पहुंचे। राज्यपाल ने पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक विरासत उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। दुर...