गुड़गांव, अक्टूबर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर बुधवार को सेक्टर-27 स्थित एसके पान सुपर मार्ट पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से आरोपी बैजू कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। दुकान से कुल 183 प्रतिबंधित ई-सिगरेट और 40 डिब्बी विदेशी सिगरेट बरामद हुईं, जिनकी कीमत लाखों में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...