गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। कारोबारी के मकान में फायरिंग में नामजद गैंगस्टर दीपक विदेश में बैठकर ही सोशल मीडिया और शूटर्स के जरिए दिल्ली-एनसीआर में अपना जबरन वसूली का रैकेट चला रहा है। उसके खिलाफ 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। हरियाणा और पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में सुर बिखेरने वाले चेहरे का खौफनाक गैंगस्टर बनने का सफर बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कुछ साल पहले तक दीपक नांदल अपराध की दुनिया से दूर हरियाणा और पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा था। वह एक तेजी से उभरता हुआ म्यूजिक प्रोड्यूसर था, जिसने बादशाह और राहुल फाजिलपुरिया जैसे देश के बड़े म्यूजिक स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन रुपयों के लालच और विवादों ने उसे अपराध के दलदल में धकेल दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नांद...