गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: रिपोर्ट गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए पीजी हादसे के बाद गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) ने पूरे गुरुग्राम में पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों की गहन जांच और सर्वे किया। रिपोर्ट के अनुसर शहर में बिना मंजूरी के 1625 पीजी का संचालन किया जा रहा है।

पीजी सर्वे में सामने आई अनियमितताएं इन आंकड़ों और तथ्यों ने शहर की बहुमंजिला इमारतों और रिहायशी कॉलोनियों में छात्रों और कामकाजी युवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में सामने आया कि निगम सीमा क्षेत्र में सबसे ज्यादा पीजी बिना किसी वैध अनुमति, लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के संचालित किए जा रहे हैं। नगर निगम के पास उपलब्ध संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) रिकॉर्ड के अनुसार शहर में कुल एक हजार 625 ऐसी संपत्तियां पंजीकृत हैं...