Gurgaon News: दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत
गुड़गांव, अगस्त 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिली। सुबह से ही हवा बंद रहने और खिली धूप के कारण लोग उमस से पसीने से तर-बतर रहे। हालांकि शाम चार बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने मंगलवार को जिले में बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। सोमवार सुबह से ही आसमान में कभी बादलों की आवाजाही रही तो कभी तीखी धूप निकली। हवा बंद होने से वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक तीखी धूप बनी रही, लेकिन शाम चार बजे के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.