गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-14 कम्युनिटी हॉल में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की ओर से सात दिवसीय गणपति महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 14 सितंबर से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, कवि सम्मेलन, महिलाओं के लिए मनोरंजक कार्यक्रम, बाल उत्सव और ऑर्केस्ट्रा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस बार महोत्सव की सजावट का मुख्य विषय छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके वीर मावले रहेंगे। समिति के अध्यक्ष शांताराम उदागे और उपाध्यक्ष गंगाधर गुंडे ने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए समिति के पदाधिकारी पिछले करीब दो माह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति सदस्य दीपक हराल ने बताया कि सजावट से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण ...