गुड़गांव, जुलाई 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने पर गुरुग्राम पुलिस ने 1646 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनके ऊपर करीब 33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक तेज गति से वाहन चलाने पर हादसे की संभावनाएं अधिक रहती हैं। वहीं, पिछले महीने में यातायात उल्लंघन पर आठ हजार 364 वाहन चालकों के चालान यातायात पुलिस ने किए हैं। इनके ऊपर 94 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इन वाहन चालकों पर लेन बदलने का आरोप है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि लेन में वाहनों को चलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...