Gurgaon News: तेज रफ्तार वाहनों पर कसा शिकंजा
गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले 23 दिन में करीब ढाई हजार वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनके ऊपर करीब 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह सख्ती गोल्फ कोर्स रोड, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर की गई है। यातायात पुलिस ने अपील की कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, सड़क एवं मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप गति रखें। जल्द पहुंचने के लिए अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में नहीं डालें। - यह भी पढ़ें- Gurgaon News: बिना हेलमेट 26 हजार वाहन चालकों के चालान काटे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.