गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर की तीन कॉलोनियों में पिछले चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। लोग बाजार से पीने के लिए भी पानी खरीदकर पी रहे है। शहर के दमदमा मार्ग स्थित सुशील नगर, वार्ड 19 की राजौरियां कॉलोनी, वार्ड 21 की भीमनगर और ईदगाह कॉलोनी में पिछले चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते कॉलोनियों के करीब 500 घरों में लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।शहर की चूंगी नंबर दो पर बना बूस्टर की मोटर खराब हो गई थी। जिसका एक पार्ट दिल्ली से लाना पड़ा। दूसरा ट्यबवेलों को ठीक करने वाले ठेकेदार की मशीन को पुलिस न पकड़ लिया था। अब अन्य ठेकेदार को उक्त कार्य को पूरा करने के लिए लगाया है।- ओमप्रकाश, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, सोहनाबूस्टर में डली मोटर को निकाल लिया है। जिसे गुरुवा...