Gurgaon News: तिगरा में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मिलेगी राहत, बिछेगी नई लाइन
गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी के अंतर्गत आने वाले तिगरा गांव के निवासियों को वर्षों पुरानी सीवर ओवरफ्लो और गंदगी की समस्या से जल्द स्थायी निजात मिलने जा रही है। नगर निगम ने गांव की ड्रेनेज व सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत गांव में 400 और 500 एमएम क्षमता वाली नई सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी। नई तकनीक और बढ़ी हुई क्षमता के साथ तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट से गांव में अगले 30 साल तक सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या नहीं होगी। तिगरा गांव के ग्रामीण बीते पांच वर्षों से सीवर जाम, बैक फ्लो और गंदे पानी के सड़कों पर बहने की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। मौजूदा सीवर लाइनें पुरानी और संकरी होने के कारण आबादी के बढ़ते दबाव को झेलने में असमर्थ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.