गुड़गांव, सितम्बर 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। तारकोल की कीमत बढ़ने से सड़क निर्माण की लागत बढ़ गई है। जीएमडीए ने सेक्टर-114 की बाहरी सड़क का टेंडर रद्द करके दोबारा जारी किया है। पहले यह टेंडर 7.7 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 8.8 करोड़ रुपये हो गया है। इस मुख्य सड़क की लंबाई करीब 750 मीटर है, जिसकी हालत बदतर अवस्था में है। धूल मिट्टी उड़ने की वजह से वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। जीएमडीए की योजना है कि इस मुख्य सड़क के दोनों तरफ बरसाती नाले बनाए जाएं। डिवाइडर पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं। सड़क को नए सिरे से बनाया जाए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: निगम शहर की दो प्रमुख सड़कों को बनाया जाएगा स्मार्ट रोड सड़क सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...