Gurgaon News: तापमान लुढ़कने पर भी उमस से राहत नहीं मिली
गुड़गांव, जुलाई 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में जुलाई की शुरुआत उमसभरी गर्मी के साथ हुई। बुधवार को दिनभर लोग भीषण उमस और पसीने से बेहाल नजर आए। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिश न होने से उमस का ग्राफ काफी बढ़ गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राहत की बात यह रही कि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में तीन जुलाई तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी कमी मौसम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.