गुड़गांव, जुलाई 4 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। तीन बदमाशों ने ड्यूटी पर जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।जबकि उनका एक साथी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को घायल के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है। पुलिस के अनुसार, भारत कॉलोनी निवासी हरिशचंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 जून की सुबह करीब 10 बजे उसका बेटा रवि बाइक से गुरुग्राम स्थित अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। घर से करीब 200 मीटर दूर कच्चा खेड़ी रोड पर लोगों की भीड़ और शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था।

हमले की घटना पीड़ित रवि ने बताया कि च...