Gurgaon News: डीएसडी कॉलेज में एनएसयूआई इकाई के रवि नारायण बने अध्यक्ष
गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष अविनाश यादव की स्वीकृति और जिला अध्यक्ष सचिन बैसोया की अध्यक्षता में मंगलवार को गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज (डीएसडी कॉलेज) एनएसयूआई इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। कमान सराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पदों की आधिकारिक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। घोषित की गई नई कार्यकारिणी के तहत रवि नारायण को कॉलेज इकाई का अध्यक्ष, हिमांशु अंजना को उपाध्यक्ष, विशेष और सपना राजपूत को सचिव तथा हेमंत को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष खटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.