गुड़गांव, अगस्त 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डीएलएफ के मकानों में तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई को नहीं रोका गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी घर, गांव, शहर बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को जिला उपायुक्त उत्तम सिंह को ज्ञापन सौंपने के दौरान दी। समिति पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया कि पीजी, गेस्ट हाउस और निर्मित मकानों को नियमित करने की नीति बनाई जाए। जिला उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। मिनी सचिवालय के बाहर यह महापंचायत 360 गांवों के चौधरी श्याम सिंह ठाकरान की अध्यक्षता में हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए सूबे सिंह बोहरा ने कहा कि डीएलएफ में तुरंत प्रभाव से तोड़फोड़ पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अधिकांश युवक पीजी और गेस्ट हाउस के कारोबार से जुड़े हैं। साइबर सिटी में ...