Gurgaon News: डीएलएफ में जलभराव का कारण बन रही पुलिया 20 वर्षों बाद मिली
गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लिए राहत भरी खबर है। बारिश के मौसम में डीएलएफ और सरहौल क्षेत्र में हर साल जलभराव का कारण बन रही पुलिया 20 वर्षों बाद मिली है। इसके बाद नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नई योजना तैयार की है। दिल्ली-जयपुर हाईवे के नीचे पिछले 20 साल से बंद पड़ी एक ऐतिहासिक पुलिया को दोबारा खोलने की व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल शहर के प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी, बल्कि दिल्ली बॉर्डर एरिया में लगने वाले भयंकर जाम और पानी भरने की समस्या का भी स्थायी समाधान हो जाएगा।
बीस साल बाद खुलने जा रही ऐतिहासिक पुलिया बता दें कि करीब दो दशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.