Gurgaon News: डीएमसी से तीन बड़ी योजनाओं की मंजूरी का इंतजार
गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद प्रशासन को डीएमसी से तीन बड़ी योजनाओं की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बालूदा रोड, चूंगी नंबर एक रोड और सांप की नंगली चौक सौंदर्यीकरण योजना को हरी झंडी मिलने का इंतजार है। नगर परिषद ने करोड़ों रुपये की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर रखी है। ताकि शहर को विकास का नया रूप दिया जा सके। इससे शहर विकास के क्षेत्र में साइबर सिटी की तर्ज पर नजर आने लगेगा। कार्यकारी अभियंता महेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में विकास कार्यो की गति शुरू होने वाली है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य पाइप लाइन में है। जिन्हें जल्द ही हरी झंडी मिलने पर शहर के विकास को चार चांद लगने के आसार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.