Gurgaon News: डिवाइडर से बाइक टकराने के बाद युवक की जान गई
गुड़गांव, अक्टूबर 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। द्वारका एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात सेक्टर-111 के समीप डिवाइडर से बाइक टकराने के बाद एक युवक की जान चली गई। बाइक में बैठे दो अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह तीनों युवक रात करीब 12 बजे बाइक से जा रहे थे। असंतुलित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे यह तीनों सड़क पर गिर गए। मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के गांव सरमस्ता शरीफ निवासी अदनान अली के रूप में हुई है। वह फिलहाल दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला था। एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने बताया कि यह तीनों युवक अपने एक साथी से मिलने के लिए गुरुग्राम आए थे। रात के समय वापस दिल्ली की तरफ जा रहे थे। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अदनान अली को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.