गुड़गांव, सितम्बर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम का नया अत्याधुनिक मुख्यालय भवन पूरी तरह हाईटेक सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। सेक्टर-14 के नजदीक बनकर तैयार हो रहे इस बहुमंजिला प्रशासनिक भवन में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिजिटल एक्सेस कंट्रोल लॉक सिस्टम लागू किया जाएगा। नए सिस्टम के तहत निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक या आरएफआईडी आधारित विशेष डिजिटल एक्सेस कार्ड जारी किए जाएंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से आम जनता या बाहरी व्यक्तियों को बिना पूर्व अनुमति सीधे उच्च अधिकारियों के कार्यालयों या गोपनीय शाखाओं में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। निगम प्रशासन नए मुख्यालय में जनवरी 2027 तक पूरी तरह शिफ्ट होने की योजना पर काम कर रहा है। नए भवन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही छत के नीचे प...