गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 और उसके बाद नियुक्त उन कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया है, जो सत्र 2025-26 के प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके थे। कार्यक्रम का आयोजन एससीईआरटी हरियाणा के निर्देशों के तहत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य सुमिता रांगी के मार्गदर्शन तथा डाइट प्रभारी पृथ्वीराज की अध्यक्षता में किया जा रहा है। प्रशिक्षण विंग के सदस्य डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रुप-4 कर्मचारियों को उनके दायित्वों, कार्यस्थल पर व्यवहार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से बेहतर ढंग से परिचित कराना है, ताकि वे ...