गुड़गांव, अगस्त 26 -- Gurgaon News: फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। पलवल में निर्धारित समय से पहले शराब ठेका खोलकर शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने बुधवार सुबह छापामारी की। इस दौरान आगरा चौक स्थित एक शराब ठेका निर्धारित समय से पहले खुला मिला और वहां देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी। मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार पर भारी भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता को सूचना मिली थी कि पलवल जिले में कुछ शराब ठेके निर्धारित समय से पहले खोल दिए जाते हैं और वहां से शराब की बिक्री शुरू कर दी जाती है। शराब ठेका खोलने का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी विवेक चौधरी के निर्देश पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने आबकारी विभाग के...