Gurgaon News: ठगों को खाता मुहैया कराने वाला पकड़ा
गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरुण निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ठगी गई रकम में से 60 लाख रुपये जिस बैंक खाते में जमा कराए गए थे, वह खाता आरोपी तरुण ने मूल खाताधारक से हासिल कर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इस काम के एवज में उसे 45 हजार रुपये का कमीशन मिला था। पुलिस के मुताबिक शेयर बाजार में निवेश के नाम पर सात करोड़ 72 लाख 69 हजार रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.