Gurgaon News: ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, अशोक वधवा। बावल के गांव नांगल तेजू बस अड्डा स्थित मार्किट के दुकानदारों ने बिजली आपूर्ति सही नहीं होने पर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। दुकानदार रामसिंह नम्बरदार, डा. राजेश, डा. दीवान शेखर, राजेश सेन ने कहा कि मौजूदा ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है। इससे बिजली आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है। इससे तीन गांवों के दुकानदार परेशान हैं। बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। डीएचबीवीएन के अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि समस्या का समाधान करवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: समस्याओं से आजिज उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.