गुड़गांव, अगस्त 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। खेत से ट्यूबवेल की कॉपर वायर चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच बिलासपुर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बोहड़ा खुर्द निवासी तेजपाल के रूप में हुई है, जिसे उप्पल फार्म हाउस के पास से काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीन किलो 800 ग्राम कॉपर वायर और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से ही चोरी, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बोहड़ा खुर्द के एक किसान ने 24 अगस्त को बिलासपुर थाने में शिकायत दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...