गुड़गांव, अक्टूबर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,साक्षी रावत। टेबल टेनिस में गुरुग्राम की उभरती खिलाड़ी फाल्गुन गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंडर-11 बालिका वर्ग में देश में पहला स्थान हासिल किया है। पंचकूला में 6 से 13 अक्तूबर तक आयोजित दूसरी राष्ट्रीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में फाल्गुन ने स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से गुरुग्राम के साथ हरियाणा का नाम भी रोशन हुआ है। गुरुग्राम के अंसल वर्सालिया, सेक्टर-67ए की निवासी फाल्गुन सेक्टर-45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद वह अंडर-11 बालिका वर्ग की अखिल भारतीय रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनत, खेल के प्रति लगन और लगातार...