Gurgaon News: टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक
गुड़गांव, सितम्बर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित हरियाणा राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फरीदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की अंडर-14 बालक और बालिका दोनों टीमों ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
प्रदर्शन की उपलब्धि एक ही आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों की टीमों का राज्यस्तर पर उपविजेता रहना गुरुग्राम के स्कूली टेबल टेनिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं, बालिका वर्ग की अव्याना फाल्सवाल का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-14 बालिका टीम में आन्या गर्ग और अव्याना फाल्सवाल ने गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय मुकाबलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.