Gurgaon News: जीएमडीए सीईओ और नगर निगम आयुक्त बदले
गुड़गांव, नवम्बर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर शाम को आदेश जारी कर जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा और नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया का तबादला कर दिया। पीसी मीणा की जगह पर साल 2007 बैच के आईएएस दुष्मांता कुमार बहेरा को लगाया है। प्रदीप दहिया की जगह साल 2020 बैच के आईएएस पंकज को लगाया है। जीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ पद का कार्यभार विश्वजीत चौधरी से ले लिया है। उनकी जगह पर साल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा को नियुक्त किया है। हरियाणा सरकार ने सात आईएएस और सात एचसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.