Gurgaon News: जीएमडीए ने 10 किमी लंबी सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया
गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जीएमडीए ने सोमवार को करीब 10 किमी लंबी सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया। सुभाष चौक और आसपास लगते मार्गों पर अवैध रूप से लगे टीन शेड, झुग्गियों, नर्सरियों, रेहड़ियों, अवैध होर्डिंग्स को हटवाया। डीटीपीई आरएस बाठ के नेतृत्व में यह अभियान चला। जीएमडीए ने सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक करीब साढ़े तीन किमी लंबी सड़क को अतिक्रमणमुक्त किया। करीब 25 अस्थायी ढाबों, रेस्तरां, फर्नीचर की दुकानों को तोड़ा गया। दो नर्सरियां और तीन भवन निर्माण सामग्री की अस्थायी दुकानों को मलबे में मिलाया गया। 10 रेहड़ियों को तोड़ा गया। सुभाष चौक से लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर करीब साढ़े चार किमी लंबी सड़क पर अवैध रूप से लगे 35 शेड तोड़े गए। पांच झुग्गियां हटाई गई।
अभियान का उद्देश्य अभियान के तहत सेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.