गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। परिवहन विभाग ने संशोधित स्टेज कैरिज योजना के तहत जिले में पड़ने वाले विभिन्न मार्गों के लिए स्टेज कैरिज परमिट प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला परिवहन अधिकारी संजीव सिंगला ने बताया कि आवेदक 1 से 30 सितंबर तक शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। संजीव सिंगला ने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रपत्र के साथ 25 हजार रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस ई-चालान के माध्यम से जमा करवाकर किया जा सकता है। आवेदकों को आवेदन में संबंधित मार्ग का नाम अंकित करना होगा। साथ ही, पूर्व में स्टेज कैरिज परमिट प्राप्त करने के लिए दिए गए आवेदन रद्द माने जाएंगे और उन पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाएगी。 यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा...