Gurgaon News: जिला स्तरीय रोजगार मेला आज
गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-14 के राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को जिलास्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। रोजगार मेले के दौरान 600 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी कौशल और संबंधित ट्रेड के अनुसार चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर मिल सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.