गुड़गांव, नवम्बर 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत नवाचारपूर्ण कार्य करने वालों से आवेदन मांगे हैं। ये पुरस्कार सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को प्रदान किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की जांच और समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारी अपनी सिफारिशों सहित इन्हें पोर्टल haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर अपलोड करेंगे। आवेदन अपलोड करने की अवधि 25 नवंबर तक निर्धारित की गई है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह योजना राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशन सोसायटियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा सरकारी स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के कर्मचारियों पर...