गुड़गांव, अगस्त 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा ने गुरुवार को जगन्नाथ आश्रम एवं उद्यान घर फॉर बॉयज चाइल्ड केयर संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने संस्थानों में रह रहे बच्चों से बातचीत की। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, रहन-सहन, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रक्षाबंधन के अवसर पर जगन्नाथ आश्रम की बालिकाओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा की कलाई पर राखी बांधी। बच्चों के साथ केक काटकर खुशी के पल भी साझा किए गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और अधिकारियों के साथ हंसी-खुशी के क्षण बिताए।नरेंद्र सुरा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को प्रेम, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना उसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम ...