Gurgaon News: जांच: लापरवाही की भेंट चढ़ीं दो और खेल नर्सरियां
गुड़गांव, सितम्बर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में खेल प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए शुरू की गई खेल नर्सरियों पर अब विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। नर्सरियों के संचालन में लापरवाही और निर्धारित व्यवस्थाओं में कमी मिलने के बाद कार्रवाई का सिलसिला जारी है। घोषगढ़ गांव में संचालित एथलेटिक्स और वॉलीबॉल की दो खेल नर्सरियों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही इस सत्र में अब तक जिले में कुल पांच खेल नर्सरियां बंद हो चुकी हैं। सत्र की शुरुआत में 37 नर्सरियां संचालित थीं, जो अब घटकर 32 रह गई हैं। जिला खेल विभाग की ओर से नर्सरियों की दोबारा जांच भी कराई जा रही है। विभाग की टीम यह देख रही है कि जिन नर्सरियों को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए संचालित किया जा रहा है, वहां वास्तव में तय मानकों के अनुसार प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध हैं या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.