गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जलभराव से राहत के लिए जीएमडीए की तरफ से गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना का ड्रोन सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इस सर्वे को शुरू करने से पहले सभी विभागों से मंजूरी ली जाएगी। माना जा रहा है कि अगले महीने में यह ड्रोन सर्वे शुरू हो जाएगा। मानसून में हुई बारिश के दौरान मिलेनियम सिटी में भारी जलभराव की स्थिति बन गई थी। कई इलाकों में तो डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया था, जिस वजह से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा था। भविष्य में इस स्थिति से निपटने के लिए ड्रोन सर्वेक्षण किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के तहत बरसाती नाला नंबर एक, दो, तीन के अलावा मानेसर से आ रहे बरसाती नाले के साथ तालाबों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि इन तालाबों तक बारिश के पानी को किस तरह पहुंचाया जाए। गुरुग्राम-म...