Gurgaon News: जलभराव में फंसे बच्चे भूख-प्यास से बिलखते रहे
गुड़गांव, अगस्त 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले में सोमवार बारिश से हालात बदतर हो गए। एक तरफ जहां दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव के बाद जाम लग गया वहीं, अंदरूनी सड़कों पर स्थिति बिगड़ गई। सुभाष चौक पर भारी जलभराव में करीब 20 स्कूल की बसें चार घंटे तक फंसी रहीं। इसमें करीब चार सौ बच्चे थे। इनमें करीब 50 बच्चे नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के थे, जो भूख-प्यास से बिलखते नजर आए। सूचना मिलने पर अभिभावक पहुंचे और पानी में उतरकर बच्चों को बाहर निकालकर ले गए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे बारिश शुरू हुई। डेढ़ घंटे में मिलेनियम सिटी जलमग्न हो गई। सुभाष चौक पर रेल विहार और थाना सदर की तरफ करीब ढाई से तीन फीट तक पानी भर गया। दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए बख्तावर चौक की तरफ से सुभाष चौक की तरफ आ रही करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.