गुड़गांव, सितम्बर 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पटौदी के रहणवा गांव में रास्ते के जमीन की विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। आरोपियों ने न केवल घर में घुसकर हमला किया, बल्कि घायलों के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचने पर वहां भी दोबारा हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत पटौदी थाने में रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ते में मिट्टी डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जमीन विवाद का आरंभ गांव रहणवा निवासी कृष्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उनकी 15 वर्षीय पोती हिमांशी और बहू सीमा घर के सामने रास्ते में मिट्टी समतल कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने वहां आकर विरोध जताया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई कृष्णा और...