Gurgaon News: जमीन विवाद में केयर टेकर से मारपीट
गुड़गांव, अगस्त 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। शीतला कॉलोनी इलाके में जमीन विवाद को लेकर दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। एक मकान के मालिकाना हक को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच सोमवार दोपहर थार गाड़ी में आए चार युवकों ने घर की देखरेख कर रहे केयरटेकर के साथ जमकर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार शीतला कॉलोनी स्थित इस मकान को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते सोमवार दोपहर थार सवार चार दबंगों ने मुख्य गेट को धक्का देकर जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: चार लोगों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपमारपीट की घटना घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.