गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जमीन मिलने में देरी की वजह से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में देरी हो सकती है। इस परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन कई जगह जमीन संबंधी अड़चनों की वजह से गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड को दिक्कत आ रही है। इन अड़चनों को दूर करने का आग्रह जीएमआरएल ने एचएसवीपी, एनएचएआई और जीएमडीए से किया है। जीएमआरएल को मेट्रो संचालन के लिए गांव डूंडाहेड़ा में बिजली घर का निर्माण करना है। इसके लिए उन्हें करीब तीन हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। जीएमआरएल की तरफ से पिछले साल नवंबर माह से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है। जमीन मिलने में देरी के का...