गुड़गांव, सितम्बर 20 -- Gurgaon News: रेवाड़ी,गौरव चौधरी। थाना बावल पुलिस ने जमीन का फर्जी इकरारनामा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी के गांव सुबासेहड़ी निवासी कमल सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से पांच मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी। जांचकर्ता अधिकारी पीएसआई अनिल ने बताया कि जुलाई 2025 में शिकायतकर्ता गांव शाहपुरा निवासी हर्ष और गांव बावल निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी कमल सिंह ने उन्हें जमीन बेचने का झांसा दिया था। इसके बाद आरोपी ने एक फर्जी इकरारनामा तैयार कर उनके साथ धोखाधड़ी की। जब पीड़ितों ने अपना पैसा या जमीन मांगी तो आरोपी ने स्पष्ट इंकार करते हुए कहा कि उन्हें न तो जमीन मिलेगी और न ही पैसे। इस शिकायत के आधार पर थाना बावल पुलिस ने त...