गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अदालत से जमानत मिलने के बाद सुनवाई पर पेश नहीं होने पर एक अपराधी को गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ा है। इसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के गांव बागपुर निवासी ऋषि के रूप में हुई है। इसके खिलाफ साल 2021 में मुकदमा दर्ज हुआ था। अपराध शाखा, सेक्टर-43 ने अदालत की तरफ से जमानोत्तर अपराधी घोषित करने के बाद मंगलवार को आरोपी को पकड़कर अदालत के समक्ष पेश किया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...