गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 28वें दिन में प्रवेश कर गई। सरकार के साथ वार्ता नहीं होने और मांगों पर सहमति नहीं बनने के चलते कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को छह सितंबर तक चार दिन और आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इधर, आंदोलन से नाराज दमकल विभाग मुख्यालय ने हड़ताल की अगुवाई कर रहे दमकल कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान साहून खान को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। पूरे जिले में अकेले यूनियन नेता पर की गई इस कार्रवाई से कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है।

निलंबन और प्रदर्शन निलंबन और बड़ी संख्या में कर्मचारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के विरोध में कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से जोरदार रोष प्रदर्शन निकाला। अग्रसेन चौक पर सरकार द्वारा जारी नोटिसों ...