गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में बुधवार को दिनभर आसमान में घने बादलों का डेरा रहा, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही धूप नहीं निकलने और बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवाएं चलने से लोगों को पिछले कई दिनों से सता रही भीषण उमस और चिपचिपी गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम में ठंडक घुलने के साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शहर के कई हिस्सों में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। सिविल लाइंस, सदर बाजार, सेक्टर-15 और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर पड़ी फुहारों से सड़कें तरबतर हो गईं। हालांकि, यह वर्षा सीमित दायरे में रही और शहर के ज्यादातर अन्य क्षेत्र सूखे ही रहे। बावजूद इसके, धूप न खिलने और लगातार ठंडी हवाओं के प्रभाव से दिनभर मौसम सुहावन...