गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: -13 से 16 नवंबर तक गुरुग्राम में छठ पूजा की होगी -पूर्वांचल की सामाजिक संस्थाएं छठ पूजा की तैयारियां -संस्थाओं ने बैठक कर तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गुरुग्राम, अमर मौर्य। शहर में छठ पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर टीमें गठित कर दी गई। 16 स्थानों पर छठ पूजा को लेकर पूर्वांचल की सामाजिक संस्थाएं रविवार को बैठक की। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारी को लेकर रविवार को पूर्वाचंल मूल के लोगों ने टीमों का गठन किया। जिसमें बड़ी संख्या में संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन अध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि बैठक में घाट की सफाई, पानी की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था से लेकर अन्य सुविधाओं को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं। आगामी 13 से 16 चार दीन तक छ...