Gurgaon News: छठ पूजा को भव्य और सुंदर बनाने पर सहमति बनी
गुड़गांव, अक्टूबर 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की बैठक सोमवार को शीतला कॉलोनी में हुई। इसमें छठ पूजा के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कुछ कलाकारों की सूची भी तैयार की गई। समिति संरक्षक बीएन लाल ने कहा कि प्रशासनिक करवाई के लिए पत्रक की रूप रेखा बनीं और भेजने की जिम्मेदारी दी गई। इस बैठक में संस्था अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय, मुख्य सलाहकार संजय कुमार सिंह आदि ने अपने सुझाव रखे, जिसमें सर्व सहमति से छठ पूजा के भव्य आयोजन के लिए योगदान देने की सहमति जताई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बिशनपुर छठ पूजा कमिटी का किया गया गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.