गुड़गांव, जुलाई 17 -- Gurgaon News: पलवल, संवाददाता। बहीन थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक चोरी की बाईक बरामद की है। पुलिस को देखते ही बाइक सवार वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जांच में बरामद बाइक दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र से चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुख्य सिपाही शमीम अपनी टीम के साथ बहीन क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान के सीकरी थाना क्षेत्र के चांदका बास निवासी वारिस खान बिना नंबर प्लेट लगी चोरी की बाईक पर कोट गांव की ओर से होडल जाएगा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार की किसान की बाइक, मुकदमा सूचना पर पुलिस ने बहीन रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की एक बाईक...