गुड़गांव, अक्टूबर 19 -- Gurgaon News: सामाजिक विज्ञान की दूसरी पुस्तक अब तक नहीं मिली, अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद अब पाठ्यक्रम पूरा करने की चिंता - आधी किताब के सहारे पढ़ाई, नौवीं के विद्यार्थियों को उपलब्ध किताब से ही चल रही पढ़ाई, सिलेबस में बदलाव के बाद नई किताबें नहीं पहुंच पा रही छात्रों तक गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई पर दूसरी पाठ्यपुस्तक की कमी का असर पड़ रहा है। शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई आगे बढ़ने और अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद पाठ्यक्रम के शेष हिस्से को पूरा करने की जरूरत के बीच विद्यार्थी अब भी दूसरी पुस्तक मिलने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल उपलब्ध पुस्तक के आधार पर ही पढ़ाई कराई जा रही है। ऐसे में शिक्षकों के सामने विद्यार्थियों को निर्धारित समय में पूरा पाठ्यक...