गुड़गांव, सितम्बर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। चार महीने के बाद शहरभर में करीब सवा चार हजार कैमरे लग जाएंगे। इन कैमरों से सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के अलावा जलभराव व खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों पर भी नजर रहेगी। मंगलवार को जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने स्मार्ट सिटी परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। पहले फेज में 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। दूसरे फेज में 2272 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की तरफ से एमओयू के तहत 365 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मीणा ने निर्देश जारी किए हैं कि जो कैमरे सड़कों पर लगाए जा चुके हैं, उन्हें इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाए। फेज-दो में लगाए गए 1200 कैमरों में से 750 जनरल सर्विलांस, 308 एएनपीआर, 102 रेड लाइट वाइलेश...