Gurgaon News: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर गुरुवार को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। व्यस्त हाईवे पर हुई इस घटना के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और तुरंत चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। देखते ही देखते लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक आई-10 कार दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार हाईवे पर पहुंची, उसमें से अचानक तेज धुआं उठने लगा और चंद पलों में ही वह धू-धू कर जलने लगी। दमकल विभाग को दोपहर 11:56 बजे हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक गाड़ी तुरंत मौके के लिए रवाना की गई।
टैंकर चालक ने दिखाई सूझबूझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.