गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव चंदावली स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में सीवर का गंदा पानी भर जाने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में जलभराव होने के कारण बच्चों को गंदे पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, सीवर की बदबू के कारण कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करना भी मुश्किल हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल में जलभराव की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लगातार लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में करीब एक हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैँ। स्कूल में सीवर का पानी भरने से अभिभावकों में भी नारा...