Gurgaon News: घर से 20 हजार रुपये की चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-सात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर बेडरूम में रखी मिट्टी की गुल्लक से लगभग 20 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का चेहरा पहचान कर उसे चौराहे पर देखा और पकड़ लिया, जिसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और सौंपे गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सेक्टर-सात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पुष्कर ने बताया कि बीते 21 अक्तूबर को वह और उनका परिवार किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वे वापस घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि बेडरूम का सामान अस्त-व्यस्त था और वहां रखी मिट्टी की गुल्लक टूटी हुई पड़ी थी। गुल्लक में रखी लगभग 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी, जिसे कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.